चंपावत में दर्दनाक हादसा खेल के दौरान भाला लगने से छात्र की मौत

चंपावत में खेलकूद के दौरान भाला लगने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। साथी खिलाड़ी का फेंका भाला गले में जा धंसा, अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

चंपावत में दर्दनाक हादसा खेल के दौरान भाला लगने से छात्र की मौत
JJN News Adverties

चंपावत से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मामूली खेल गतिविधि ने पलभर में हादसे का रूप ले लिया।

पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में खेलकूद का कार्यक्रम चल रहा था। 
माहौल बिल्कुल सामान्य था, छात्र उत्साह के साथ खेल में भाग ले रहे थे। इसी दौरान एक साथी खिलाड़ी द्वारा फेंका गया भाला अनियंत्रित होकर सीधे 18 वर्षीय छात्र सोमेंद्र सिंह के गले में जा धंसा।

इस अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी भी मच गई। साथी छात्र घबराकर तुरंत उसे अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण, तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके।

इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है—परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

JJN News Adverties