दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर के पिछले पहिये के नीचे आने से 20 वर्षीय युवक की मौत

चंपावत में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे हादसा नगर के घटोत्कच मंदिर मुख्य गेट के सामने हुआ....

दर्दनाक सड़क हादसा, टिप्पर के पिछले पहिये के नीचे आने से 20 वर्षीय युवक की मौत
JJN News Adverties

चंपावत में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दे हादसा नगर के घटोत्कच मंदिर मुख्य गेट के सामने हुआ।
साथ ही मृतक की पहचान मोराडी बनलेख निवासी *दीपक जोशी* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक स्कूटी से चंपावत की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई की ओर जा रहे एक टिप्पर और उनकी स्कूटी के बीच हादसा हो गया। इसमें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी अनियंत्रित होकर टिप्पर के पिछले दाहिने पहिये की चपेट में आ गई, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इतना ही नहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं भारी बारिश के बीच रेस्क्यू कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी *मनीष कुमार* भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव प्रशासनिक सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच जारी है।

JJN News Adverties