उत्तराखंड नकलविहीन परीक्षा की तैयारी प्रशासन सख्त, SOP हुई लागू

चम्पावत में 17 मई की स्नातक स्तरीय परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट। जैमर, CCTV, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सख्त चेकिंग लागू, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर।

उत्तराखंड नकलविहीन परीक्षा की तैयारी प्रशासन सख्त, SOP हुई लागू
JJN News Adverties

चम्पावत में आगामी 17 मई को होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
दरअसल, चम्पावत में परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जी.एस. मर्तोलिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जहां अध्यक्ष ने साफ कहा कि पारदर्शी और नकलमुक्त परीक्षा ही बेहतर प्रशासन की आधारशिला है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके साथ ही बैठक में नई एसओपी के तहत सुरक्षा और निगरानी के कड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। यानी कि इस बार परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे, ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोका जा सके।
इतना ही नहीं, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक उपस्थिति और सख्त चेकिंग व्यवस्था भी लागू रहेगी।
वहीं, अभ्यर्थियों के निजी सामान रखने की अनुमति नहीं होगी, और केवल चयनित व सुरक्षित केंद्रों पर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उधर, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और कोचिंग संस्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए।
फिलहाल, आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बहकावे में न आएं और अपनी मेहनत व आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties