Yamunotri Yatra: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, जानें श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन

:मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट दस मई को खोले जाएंगे।

Yamunotri Yatra: यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, जानें श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन
JJN News Adverties

Yamunotri Yatra:मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम(Chardham) के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री(Yamunotri ) के कपाट  खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज(priest society) की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम(Yamunotri Dham) के कपाट अक्षय तृतीया(Third day of Akshaya) के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र(Rohini Nakshatra) पर खोले जाएंगे।जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना(Mother Yamuna) की डोली खरशालीगांव(Kharshaligaon) में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज(Shanidev Maharaj) भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties