Dehradun: देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को अचानक दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई।

Dehradun: देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य
JJN News Adverties

Dehradun:- जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य(Jagadguru Ramanandacharya Swami Rambhadracharya) को अचानक दून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें दून लाया गया, चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद(Allahabad) से एयरलिफ्ट कर शाम करीब सात बजे दून लाया गया। यहां सिनर्जी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों की टीम की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते दून में भर्ती कराया गया था। यहां काफी दिनों तक उनका उपचार चला था। सिनर्जी अस्पताल(Synergy Hospital) के एमडी कमल गर्ग ने बताया कि रामभद्राचार्य(Rambhadracharya) को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें देर शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties