चोरी कर भागा, लेकिन बच नहीं पाया, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा शातिर !!

देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर आरोपी सौरभ पैन्यूली को गिरफ्तार किया, जिसके पास से ज्वैलरी व नगदी बरामद हुई।

चोरी कर भागा, लेकिन बच नहीं पाया,  पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा शातिर !!
JJN News Adverties

देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। मामला 2 मई 2026 का है, जब कैंट थाना क्षेत्र में पंकज नेगी से दो युवकों ने फर्जी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट कार में सवार होकर उनका iPhone 12 छीन लिया और फरार हो गए

घटना के बाद वादी ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों का पीछा किया। गढ़ी चौक के पास भागने के दौरान आरोपियों की कार एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि कार पर लगी नंबर प्लेट फर्जी थी, जबकि असली नंबर छुपाया गया था ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में से एक, वसीम, पहले भी सहारनपुर में चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई के लिए दून पुलिस की सराहना की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties