शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 खाली पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
देहरादून : उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarakhand Education Department) के विभिन्न कार्यालयों और विद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 2364 खाली पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जिसमे इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास विभाग के रोजगार प्रयाग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दे आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
तो वही विभागीय अधिकारियों के अनुसार ये भर्ती आउटसोर्स (Outsource) के माध्यम से की जाएगी, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही रोजगार प्रयाग पोर्टल पर जिलेवार पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है। उत्तरकाशी में 135, रुद्रप्रयाग में 106, टिहरी में 268, ऊधम सिंह नगर में 182, पिथौरागढ़ में 197, पौड़ी में 340, बागेश्वर में 89, अल्मोड़ा में 254, चमोली में 179, चंपावत में 120, देहरादून में 195, हरिद्वार में 91 और नैनीताल में 208 पदों पर भर्ती की जाएगी।
बता दे चयनित अभ्यर्थियों को महानिदेशालय, निदेशालय, एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय कार्यालयों, डायट, शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और राजकीय इंटर कॉलेज और हाईस्कूलों में तैनाती दी जाएगी। साथ ही आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कार्मिकों को हर महीने 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।