देहरादून के विकासनगर में मूसलाधार बारिश के बीच सड़क किनारे रखे पाइप में फंसने से 7 वर्षीय मासूम अरमान की दर्दनाक मौत हो गई।
कोतवाली विकासनगर क्षेत्र की नवाबगढ़ ग्राम पंचायत के डाक्टरगंज इलाके में सात साल के मासूम अरमान की मौत हो गई। बता दे हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब इलाके में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी और सड़क पर जमा पानी में कई बच्चे नहा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डाक्टरगंज में मस्जिद के पास सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। तो वही जल निकासी के लिए सड़क किनारे प्लास्टिक के बड़े लेकिन संकरे पाइप रखे गए थे। तो वही खेलते-खेलते अरमान अचानक एक पाइप के अंदर घुस गया, लेकिन पाइप की चौड़ाई कम होने के कारण वह उसमें बुरी तरह फंस गया।
जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के चलते पाइप में तेजी से पानी भरने लगा। बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने से दम घुटने के कारण मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तो वही घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए था।
बता दे उनका कहना है कि बरसात के दौरान बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराए जाने की वजह से यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही बाजार चौकी इंचार्ज अर्जुन गुसाईं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों और बरसात के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।