उत्तराखंड को बड़ी सौगात, कॉरिडोर का लोकार्पण आज

प्रधानमंत्री Narendra Modi आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दौरे में रोड शो, जनसभा और टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन शामिल।

उत्तराखंड को बड़ी सौगात, कॉरिडोर का लोकार्पण आज
JJN News Adverties

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को आज जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका उत्तराखंड का 28वां दौरा है और इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। आपको बतादे की सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सहारनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तराखंड-यूपी सीमा पर स्थित मां डाट काली मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं देहरादून पहुंचकर आशारोड़ी से महिंद्रा ग्राउंड तक उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है। जिसके बाद महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इस बहुप्रतीक्षित आर्थिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही टिहरी में 1000 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण किया जाएगा। इस परियोजना से उत्तराखंड में कनेक्टिविटी, पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties