भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगी बैठक !

प्रदेश भाजपा महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में प्रशिक्षण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के कार्यकर्ताओं की समितियां गठित की जाएंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगी बैठक !
JJN News Adverties

देहरादून: प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल चुनाव और संगठनात्मक ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि पार्टी यह भी सुनिश्चित करती है कि कार्यकर्ता भाजपा के आचार-विचार और विचारधारा को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं। इसी उद्देश्य से भाजपा समय-समय पर बैठकों और कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को प्रशिक्षण विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में देशभर से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की समितियां गठित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम को दिशा दी जाएगी।कुंदन परिहार ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक रूप से और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचा सकें।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से भी छह कार्यकर्ताओं की एक समिति का गठन कर लिया गया है, जो भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में शामिल होगी। ये कार्यकर्ता वहां से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।संगठन महामंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त मार्गदर्शन के आधार पर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को उसी तर्ज पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे हर कार्यकर्ता को वैचारिक रूप से सक्षम और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण प्रक्रिया से पार्टी का संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा और कार्यकर्ता समाज में भाजपा की विचारधारा के प्रभावी संवाहक के रूप में कार्य करेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties