उत्तराखण्ड टिकट और पद का लालच देकर 25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में टिकट दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा। अमृतसर निवासी गौरव कुमार गिरफ्तार। 25 लाख की ठगी, फर्जी पहचान से नेताओं को बनाता था निशाना, पुलिस जांच जारी।

उत्तराखण्ड टिकट और पद का लालच देकर 25 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
JJN News Adverties

देहरादून से आया एक चौंकाने वाला मामला जहां नेताओं को बड़े पद और चुनाव टिकट का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की गई है। 
पुलिस ने इस मामले में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने भावना पांडे नाम की महिला से 25 लाख रुपये ठग लिए। उसने यह पैसा कांग्रेस के विधायकों को होटल में ठहराने और पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर लिया था। भरोसा दिलाने के लिए आरोपी ने फोन पर बड़े नेताओं जैसी आवाज भी सुनाई।
पीड़िता की शिकायत पर राजपुर थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जाखन इलाके में एक और व्यक्ति से पैसे लेने आने वाला है। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी नाम और पहचान बनाकर देशभर के नेताओं को निशाना बनाता था। वह इंटरनेट साइट्स से नेताओं की जानकारी जुटाता और उन्हें टिकट दिलाने का झांसा देता था।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने पहले भी कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी की है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties