परिवार से नाराज युवक लाल टिब्बा की खाई में गिरा, पुलिस ने बचाई जान

राजस्थान का एक 22 वर्षीय युवक परिवार से नाराज होकर मसूरी पहुंच गया। लाल टिब्बा क्षेत्र में खाई में गिरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई।

परिवार से नाराज युवक लाल टिब्बा की खाई में गिरा, पुलिस ने बचाई जान
JJN News Adverties

उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मूल्यागांव के पास हुए इस हादसे में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तीव्र चढ़ाई पर चढ़ रहा गेहूं से लदा एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और पीछे की ओर फिसलने लगा। उसके ठीक पीछे चल रहा दूसरा ट्रक भी घबराहट में पीछे हटने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक बाइक सवार परिवार इस स्थिति को समझ नहीं पाया और दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया।

बाइक पर सवार दंपत्ति के साथ उनकी डेढ़ साल की बच्ची भी थी। हादसे के दौरान बच्ची बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पलटे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश जारी है।

JJN News Adverties