देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की जान चली गई.....
देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 साल के युवक की जान चली गई। दरअसल , चकराता क्षेत्र के दुनुवा-मलेथा मोटर मार्ग पर ये हादसा उस वक्त हुआ, जब जगमोहन नाम का युवक अपनी कार से कहीं जा रहा था। वही अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
बता दे हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया। जहां गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में सिर्फ चालक ही सवार था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रहे हैं—क्या पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं?