शिक्षा अधिकारी पर हमला: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताई निंदा और जवाब तलब !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब किया और शिक्षक समुदाय से संयम बरतने की अपील की।

शिक्षा अधिकारी पर हमला: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताई निंदा और जवाब तलब !
JJN News Adverties

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट मामले पर जताई चिंता

उत्तराखंड: शनिवार सुबह प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट के मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करने की बात कही और शिक्षक समुदाय से संयम बरतने की अपील की।

अधिकारी के साथ हुई मारपीट की निंदा

भाजपा ने शिक्षा अधिकारी के साथ हुई मारपीट को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी किसी भी तरह की अराजकता और हिंसा के पूरी तरह खिलाफ है।

विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब

भट्ट ने कहा कि जनसमस्याओं को उठाना एक पहलू हो सकता है, लेकिन इसके लिए कानून का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं है। भाजपा ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द ही विधायक उमेश शर्मा काऊ से प्रकरण के बारे में जवाब तलब करेगी।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं को समझने के बाद कानून अपना कार्य करेगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक समुदाय से संयम की अपील

महेंद्र भट्ट ने शिक्षक समुदाय से अपील की कि वे सयंम बरतें ताकि बोर्ड परीक्षाओं और छात्रों के भविष्य पर इस घटना का असर न पड़े। उन्होंने कहा कि पार्टी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और छात्रों के भविष्य दोनों पर ध्यान देने की पक्षधर है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties