देहरादून नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, 90 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

नगर निगम में आउटसोर्स पर रखे गए कई कर्मचारियों को हटाने के लिए सूची फाइनल कर ली गई है। दीपावली के तुरंत बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को झटका लगने वाला है।

देहरादून नगर निगम में बड़ी कार्रवाई, 90 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
JJN News Adverties

नगर निगम (Municipal council) में आउटसोर्स (Outsource) पर रखे गए कई कर्मचारियों को हटाने के लिए सूची फाइनल कर ली गई है। दीपावली के तुरंत बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मियों को झटका लगने वाला है। करीब 90 से अधिक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अगले दो दिन में कर्मचारियों को बर्खास्तगी के आदेश जारी हो सकते हैं। राजनीतिक दबाव के चलते अभी शासन स्तर पर सूची पर मोहर लगने का इंतजार है।

नगर निगम में आउटसोर्स पर करीब सवा तीन सौ कर्मचारी रखे गए हैं। जिनमें से ज्यादातर लापता हैं, हालांकि कई कर्मचारी नियमित रूप से निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन, शासन के छंटनी के निर्देश के बाद बीते तीन सप्ताह से अनावश्यक कर्मियों की सूची तैयार कर उन्हे बाहर का रास्ता दिखाने की कसरत चल रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties