देहरादून पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी अनिल सोनी को पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है
देहरादून(Dehradun) पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। बता दे सांगली महाराष्ट्र(Maharashtra) में रिलायंस शोरूम(Reliance Showroom) में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी अनिल सोनी को दून पुलिस ने यमुनानगर(Yamunanagar), हरियाणा(Haryana) से गिरफ्तार कर लिया है । जिसमे आरोपी देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल था।
वही दूसरी ओर सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ DSP को दून पुलिस ने यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। जिसमे आरोपी ने सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी SP(Deputy SP) बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था। बता दें यही वो आरोपी है जो देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके ओर से घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी |