2 जून की रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों अजहर त्यागी और आयुष उर्फ सिकंदर को पुलिस ने दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है
देहरादून (Dehradun) के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 2 जून की रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी ( Rohit Negi) की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों अजहर त्यागी और आयुष उर्फ सिकंदर को पुलिस ने दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है | एनकाउंटर में अजहर के दोनों पैरों और आयुष के हाथ पर गोली लगी है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) रेफर किया गया है |
SSP अजय सिंह (SSP Ajay Singh) के अनुसार दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और शामली जिले के रहने वाले हैं। एक आरोपी के समुदाय विशेष से जुड़े होने के चलते बॉर्डर क्षेत्र को पहले से अलर्ट कर दिया गया था। पुलिस टीम ने जब दोनों को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।