कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बने देवदूत,सही समय मे बचा ली घायल की जान !!!

कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिले को रोका और अपने निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बने देवदूत,सही समय मे बचा ली घायल की जान !!!
JJN News Adverties

UTTARAKHAND NEWS; कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी(Cabinet Minister Ganesh Joshi) बीते दिन अपने नियमित कार्यक्रमों के तहत चुनाव प्रचार के लिए अपने आवास से जा रहे थे। जिस दौरान उन्होंने देखा की कैंट रोड़ आर्मी एरिया(Cantt Road Army Area) के पास एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना के कारण सड़क पर पड़ा था। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने अपने काफिले को रोका और अपने निजी वाहन से घायल को दून अस्पताल भेजा।

 उसे मौके से ही दून अस्पताल(Doon Hospital) के सीएमएस से टेलीफोन पर वार्ता पर घायल का तत्काल उपचार करने के निर्देश दिए। पूरा मामला शनिवार को शाम करीब 05 बजे के आस-पास का है जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय से रवाना हुए। और करीब 5:15 मिनट पर कैंट रोड़ सब एरिया मुख्यालय के पास सड़क दुर्घटना देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपना काफिला रुकवाया और मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून नया गांव निवासी चंदर नागी जो की घायल था उसकी की सुध ली।
 चंदर नागी जो आर्मी एरिया में ही केवल का काम करता है और बीते दिन भी वो कैंट रोड़ आर्मी एरिया केबल लगाने के काम पर जा रहा था। जहां अचानक चंदर नागी के दोपहिया वाहन के टायर निकल जाने के कारण वो सड़क पर गिर गए। जिसे देख कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने काफिले को रोका और चोटिल हुए बेहोसी की हालत में चंदर नागी को अपने निजी वाहन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ घायल को अस्पताल भेजा। जहां फिलहाल दुर्घटना में घायल चंदर नागी का उपचार किया जा रहा है,जो की अभी स्वस्थ  है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties