चारधाम यात्रा 2022 : सभी जनपदों में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम, 15 अप्रैल तक तय होगी बसों की संख्या

उत्तराखंड के सभी जनपदों में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम, गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली

चारधाम यात्रा 2022 : सभी जनपदों में स्थापित होंगे कंट्रोल रूम, 15 अप्रैल तक तय होगी बसों की संख्या
JJN News Adverties

ऋषिकेश में आज उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में चार धाम यात्रा संचालन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 15 अप्रैल से पहले ही यात्रा पर जाने वाली परिवहन कंपनियों की बसों की संख्या और संयुक्त रोटेशन का गठन सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
उन्होंने 21 मार्च तक सभी विभागों को तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त ने सभी विभागों की सिलसिलेवार तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा से संबंधित लिखित या फिर सोशल साइट पर मिलने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन विभाग संयुक्त रोटेशन की स्थापना और बसों की संख्या का निर्धारण करेगा। रोटेशन समिति प्रतिदिन बसों और यात्रियों की संख्या संबंधित सूचना परिवहन विभाग और यात्रा प्रशासन को देगा। बसों की कमी होने पर 20 दिन पूर्व ही परिवहन विभाग को सूचित करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम भी यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या वृद्धि को देखते हुए बसों का संचालन धाम के अनुसार करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर अस्थाई चिकित्सा केंद्र समय पर बन जाने चाहिये। इनमें चिकित्सकों की तैनाती और उपयोगी दवाएं भी उपलब्ध होनी चाहिए। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में कार्डियोलाजिस्ट विशेषज्ञ की तैनाती होगी। यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों को भी तैनात किया जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties