उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के साथ मनाया लोकपर्व फूलदेई, बच्चों को दिए ढेर सारे उपहार 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी आज मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों के साथ मनाया लोकपर्व फूलदेई, बच्चों को दिए ढेर सारे उपहार 
JJN News Adverties

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी आज मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। पुष्कर सिंह धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवाशियों को शुभकामनाएं भी दी और प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की। वही फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने कामना की कि वसंत ऋतु का ये पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली लाए। धामी ने इस अवसर पर उनके पास आए बच्चों को  ढेर सारे उपहार भी दिए और बच्चों के साथ  समय भी बिताया इस अवसर पर बच्चे तो काफी खुश नजर आए साथ ही बच्चों के साथ मुखीय धामी भि काफी उत्साहित दिखे। यह कार्यक्रम पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति और परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति और परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों और लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें। आपको बता दे की फूलदेई’ का ये पर्व सर्दी और गर्मी के बीच का के मौसम में मनाया जाता है  इस त्यौहार के दिन बच्चे घरों की दहलीज पर खुशहाली का गाना गाते हुए फूल, गुड़ और चावल डालते हैं  

 


 

JJN News Adverties
JJN News Adverties