वनाग्नि पर सख्त हुए CM धामी! 1000 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि, पेयजल और मानसून तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड पदों पर भर्ती की घोषणा भी की गई है।

वनाग्नि पर सख्त हुए CM धामी! 1000 फॉरेस्ट गार्ड भर्ती ऐलान
JJN News Adverties

पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में हुई उच्चस्तरीय बैठक में वनाग्नि, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और वनाग्नि की सूचना मिलने के एक घंटे के अंदर अधिकारी मौके पर पहुंचें।
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में शीतलखेत मॉडल लागू करने पर जोर दिया। साथ ही फायर लाइन के पास छोटी तलैया बनाने और आग बुझाने वाले कर्मचारियों को जरूरी उपकरण देने के निर्देश भी दिए। सबसे बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट गार्ड के 1000 नए पदों पर भर्ती करने की घोषणा की।

बैठक में पेयजल और बिजली व्यवस्था को लेकर भी खास जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए और खराब पेयजल लाइनों को तुरंत ठीक किया जाए।
मानसून को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट और साफ-सफाई को अनिवार्य करने की बात भी कही गई। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच को भी बेहद जरूरी बताया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties