भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देहरादून में विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया , सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे

भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
JJN News Adverties

Dehradun : भारतीय जनता युवा मोर्चा(Bharatiya Janata Yuva Morcha) द्वारा देहरादून में विशाल युवा पदयात्रा(march) का आयोजन किया गया | बता दें सीएम पुष्कर सिंह धामी(CM Pushkar Singh Dhami) भी पदयात्रा में पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जिस संकल्प के साथ उत्तराखंड(Uttarakhand) का गठन हुआ था, प्रदेश उस संकल्प पर आगे बढ़ रहा है। सीएम धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल युवा पदयात्रा में पहुंचे। सीएम धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट(BJP State President Mahendra Bhatt), युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजस्वी सूर्या(National Vice President of Yuva Morcha Tejasvi Surya) के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस संकल्प के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था प्रदेश उस संकल्प पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम आज हो रहे हैं वो पहले भी हो सकते थे लेकिन राजनीतिक दलों की इच्छा शक्ति नहीं थी। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties