अंकिता भंडारी हत्याकांड न्याय यात्रा के लिए आज देहरादून में महापंचायत का आयोजन हो रहा है। परेड मैदान में संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्य व अन्य संगठनों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में जुटे हैं।

महापंचायत (Mahapanchayat) के प्रस्ताव -
- पंद्रह दिनों के भीतर यदि पीड़ित परिवार की शिकायत आगे नहीं बढ़ी तो महापंचायत होगी, राष्ट्रपति से मुलाकात होगी।
- अंकिता के माता-पिता के शिकायती पत्र को ही सीबीआई जांच के लिए शिकायती पत्र माना जाए।
- पर्यावरणविद् अनिल जोशी के द्वारा कराई एफआईआर रदद की जाए।
- भाजपा नेता को जांच के दायरे में लाया जाए और निष्कासित किया जाए।