मसूरी में पति के साथ घूमने आई दिल्ली की 27 साल की नवविवाहिता पी. राधा गायत्री की एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.....
मसूरी में पति के साथ घूमने आई दिल्ली की 27 साल की नवविवाहिता पी. राधा गायत्री की एक होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दरअसल, ये घटना धनोल्टी रोड स्थित होमस्टे में हुई, जहां दोनों ठहरे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
इसी क्रम में मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम मसूरी को जांच सौंपी गई है। जांच में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, होमस्टे रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयान शामिल किए जाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो 17 जुलाई तक जांच अधिकारी को उपलब्ध कराएं जाये।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ये हादसा था, आत्महत्या थी या फिर किसी आपराधिक घटना का मामला।