Dehradun: भाजपा के बीएल संतोष दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शुक्रवार को निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वह दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच रहे हैं।

Dehradun: भाजपा के बीएल संतोष दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर
JJN News Adverties

Dehradun: भाजपा(BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन(National General Secretary Organization) बीएल संतोष शुक्रवार को निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वह दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश टोली बैठक के अलावा निकाय चुनाव से संबंधित प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे।प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, संतोष कल दोपहर 3:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। वह सबसे पहले सभी जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों एवं नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में निगमों, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों की चुनावी रणनीति की तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे और संबंधित विषय पर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद वह शाम 7:30 से 9:00 बजे के मध्य एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक(state group meeting) में शामिल होंगे।टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संतोष रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस(Bijapur Guest House) में करने के उपरांत सात दिसंबर को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties