शहर के विभिन्न वार्डों में व्यवस्था से उतरी घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था को सुधारने के लिए महापौर ने कार्मिकों को चेतावनी दी है।
शहर के विभिन्न वार्डों में व्यवस्था से उतरी घर-घर कूड़ा उठान व्यवस्था को सुधारने के लिए महापौर (Mayor) ने कार्मिकों को चेतावनी दी है। कूड़ा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे को लगातार उठाए जाने के बाद नगर निगम (Nagar Nigam) ने अनुबंधित कंपनी को भी एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम दिया है।
शनिवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त नमामी बंसल की मौजूदगी में सभी सफाई निरीक्षकों की आपात बैठक ली। जिसमें महापौर ने सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में आ रही खामियों को लेकर सख्त रुख अपनाया।