देहरादून मेडिकल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा, मेस फीस के नाम पर 80 लाख गायब

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में खाई में गिरे घायल व्यक्ति को SDRF, DDRF और NDRF टीम ने रेस्क्यू कर बचाया। 50 मीटर गहरी खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

देहरादून मेडिकल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा, मेस फीस के नाम पर 80 लाख गायब
JJN News Adverties

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सामने आए मेस घोटाले ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बतादे की शुरुआती जांच में जहां गड़बड़ी की रकम करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 80 लाख रुपये तक पहुंच गया है। और सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि छात्रों से मेस फीस कॉलेज के अधिकृत खाते की बजाय निजी QR कोड के जरिए वसूली गई। बताया जा रहा है कि 2023, 2024 और 2025 बैच के करीब 500 छात्रों ने इसी QR कोड के माध्यम से भुगतान किया। वही छात्रों को भरोसा दिलाया गया था कि पैसा सीधे कॉलेज प्रशासन के खाते में जा रहा है। लेकिन जब कुछ छात्रों ने बैंक स्टेटमेंट और भुगतान रिकॉर्ड की जांच कराई, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। वहीं अब बिलिंग विभाग और कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले की जांच तेज कर चुका है और जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties