देहरादून मेडिकल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा, मेस फीस के नाम पर 80 लाख गायब

देहरादून मेडिकल कॉलेज में मेस फीस निजी QR कोड से वसूली जाने का बड़ा घोटाला सामने आया, करीब 80 लाख रुपये तक की गड़बड़ी की आशंका। छात्रों और कर्मचारि जांच के घेरे में है, प्रशासन जांच कर रहा है

देहरादून मेडिकल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा, मेस फीस के नाम पर 80 लाख गायब
JJN News Adverties

Doon Medical College में सामने आए मेस घोटाले ने शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शुरुआती जांच में जहां गड़बड़ी की रकम करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 80 लाख रुपये तक पहुंच गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि छात्रों से मेस फीस कॉलेज के अधिकृत खाते की बजाय निजी QR कोड के जरिए वसूली गई

बताया जा रहा है कि 2023, 2024 और 2025 बैच के करीब 500 छात्रों से इसी QR कोड के माध्यम से भुगतान कराया गया। छात्रों को यह भरोसा दिलाया गया था कि पैसा सीधे कॉलेज प्रशासन के खाते में जा रहा है, लेकिन बाद में बैंक स्टेटमेंट और भुगतान रिकॉर्ड की जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ।

वहीं अब बिलिंग विभाग और कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। छात्रों और अभिभावकों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कॉलेज प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties