देहरादून के DAV पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, कैंपस में मामला गरमाया।
उत्तरखंड के देहरादून से एक खबर सामने आ रही है, जहां डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक गायक पर मंच से कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में डालनवाला थाना क्षेत्र में गायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वही पुलिस के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज परिसर में आयोजित इस सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गायक ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों की भावनाएं आहत हुईं। जिसके बाद शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसे मैं अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्रों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।