मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इस फैसले के तहत पर्यटन क्षेत्रों का विकास, सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण, पुलिस आवासों का निर्माण...
उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम फैसले लिए हैं। बता दे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इस फैसले के तहत पर्यटन क्षेत्रों का विकास, सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण, पुलिस आवासों का निर्माण, नए हेलीपैड और ADRF पोस्ट की स्थापना जैसे कार्य किए जाएंगे।
इसके साथ ही कई राजकीय इंटर कॉलेजों के पुनर्निर्माण, चमोली में जियोथर्मल ऊर्जा परियोजना की तैयारी और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को राज्यांश उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने चमोली के थराली क्षेत्र में देवाल विकासखंड के ल्वाणी–सुया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खीमजी के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी है।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से राज्य में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आपदा प्रबंधन और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।