धामी कैबिनेट की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों, डॉक्टरों और श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक फैसले!

CM धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री सचिव शीलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।

धामी कैबिनेट की बड़ी घोषणा: कर्मचारियों, डॉक्टरों और श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक फैसले!
JJN News Adverties

धामी कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री सचिव शीलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक के निर्णयों की जानकारी दी।

मुख्य निर्णय इस प्रकार हैं:

  1. श्रम विभाग:

    • पेमेंट ऑफ बॉन्स बिल को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की गई।

    • 1965 के बोन्स एक्ट के तहत कर्मचारियों को नियमित रूप से बोनस दिया जाता रहा है। कोविड के दौरान इसमें संशोधन हुआ था, अब 1965 बॉन्स एक्ट पुनः लागू कर दिया गया है।

  2. ESI डॉक्टर पदों में संशोधन:

    • उत्तराखंड 2006 की नियमावली में संशोधन किया गया।

    • इसके तहत 94 पद सृजित किए जाएंगे।

    • पदों का विवरण:

      • ग्रेड A: 11

      • सीनियर मेडिकल ऑफिसर: 6

      • असिस्टेंट डायरेक्टर: 1

    • चयन मेडिकल सिलेक्शन बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

  3. गृह विभाग:

    • नारकोटिक ड्रग्स एक्ट 1985 के तहत 22 नए पद सृजित किए गए।

    • यह निर्णय पहले 2022 में प्रस्तावित किया गया था।

  4. उत्तराखंड कारागार:

    • 2024 में बार-बार अपराध करने वाले हैबिटुअल ऑफेंडर्स के लिए विशेष प्रावधान लागू होंगे।

  5. दैनिक श्रमिकों के लिए वेतन वृद्धि:

    • प्रदेश में कुल 893 दैनिक श्रमिक हैं।

    • पहले केवल 304 श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मिलता था।

    • अब शेष 589 श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये देने का निर्णय लिया गया।

  6. कृषि विभाग / मुख्यमंत्री खाद्य योजना:

    • प्रधानमंत्री सुषमा खाद्य योजना के साथ मुख्यमंत्री खाद्य योजना भी चलेगी।

    • योजना में 25% सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि ये निर्णय प्रदेश के कर्मचारियों, चिकित्सकों, कारागार सुधार और कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties