लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

देहरादून के लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। बुजुर्ग को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 

लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
JJN News Adverties

देहरादून (Dehradun) के लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। बुजुर्ग को हिमालयन हॉस्पिटल (Himalayan Hospital) में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार लच्छीवाला सॉन्ग नदी (Song River) पुल के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे  मनीराम थापा निवासी लच्छीवाल पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया। घायल व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर भागा | हाथी जोर जोर से चिंघाड़ कर जंगल की ओर चला गया। मॉर्निंग वॉक करने आए अन्य लोगों ने घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट (Jollygrant) में भर्ती कराया है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties