उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है यहां महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है यहां महिला की हत्या (Murder) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बता दे राजधानी देहरादून के भंडारी बाग में घर पर अकेली रह रही एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या। कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने गला रेत कर बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) की हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक घटना की स्थिति को देखते हुए लूट की आशंका भी जताई जा रही है। बुजुर्ग महिला कमलेश धवन घर पर अकेली रहती थी। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग महिला के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। महिला के पति का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था।
वही, परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात से कमलेश धवन का फोन नहीं उठ रहा था। 28 फरवरी को किराएदार ने कमरा खाली किया था। पुलिस ने किसी जान पहचान के व्यवक्ति पर शक जताया है। क्योंकि बुजुर्ग महिला ने अंदर से गेट खोला था और अंदर जाली वाला दरवाजा भी खुला था। SP सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।