उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें, जानिये कहां क्या हुआ

पीएम मोदी की 4 दिसंबर को देहरादून रैली, राष्ट्रपति कोविन्द पहुंचे देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, तीर्थ पुरोहित 15 विधानसभा सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, राज्य सीमाओं पर होगी कोरोना की जांच

  उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें, जानिये कहां क्या हुआ
JJN News Adverties

1-  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय के आँगन में प्रज्ञेश्वर       महादेव मंदिर में राष्ट्रपति ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद राष्ट्रपति विश्वविद्यालय में एशिया के पहले बाल्टिक         सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र का निरीक्षण भी करेंगे, साथ ही आँगन में रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे।

 

2 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं. पीएम की 4 दिसंबर को देहरादून में रैली होगी. इस रैली में भारतीय          जनता पार्टी ने एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है. पार्टी संगठन जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है. पीएम            मोदी देहरादून के परेड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के देहरादून          आने को लेकर कहा कि, पीएम यहां कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

 

3 - उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ फिर बढ़ने लगा है. पौड़ी जिले के सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए         हैं. जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिसके चलते उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने प्रदेश के       जिला प्रभारियों को आदेश दिया है. कि सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नए सिरे से कोरोना टेस्ट कराए जाएं,             जिससे पता लग जाएगा कि कितने पुलिस कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं.

 

4 - चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन को तेज कर दिया है, आज गुप्तकाशी में तीर्थ        पुरोहित समाज ने बैठक की, इसमें उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक अगर सरकार ने बोर्ड भंग नहीं किया तो आंदोलन को तेज        किया जाएगा, साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव में 15 सीटों तीर्थ पुरोहित अपना उम्मीदवार भी उतारेंगे.

 

5- कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने और नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. विभाग ने      सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों की चेकिंग और कोविड जांच करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य सचिव डॉ.पंकज          कुमार पांडे ने कहा कि राज्य से बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक भारत और                उत्तराखंड में नए वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties