नर्सिंग भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी

देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान चार महिला प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से स्थिति गंभीर हो गई...

नर्सिंग भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन, चार महिला अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ी
JJN News Adverties

देहरादून। नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान चार महिला प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से स्थिति गंभीर हो गई। इनमें से एक महिला प्रदर्शनकारी की हालत अधिक खराब होने पर उसे पहले निजी अस्पताल और बाद में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बेरोजगार अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से नियुक्ति प्रक्रिया में वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर भर्ती किए जाने और प्रस्तावित नर्सिंग भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

इसी क्रम में प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 25 और 26 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा को रद्द कर वर्षवार वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई वार्ता में उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद आंदोलन तेज कर दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान चार महिला प्रदर्शनकारियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य प्रभावित प्रदर्शनकारियों का भी उपचार कराया गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, महिला प्रदर्शनकारियों का उपचार जारी है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे इस आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ने से सरकार और प्रशासन के सामने भी स्थिति को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है।

JJN News Adverties