भयानक आग में उजड़ा आशियाना, बकरियां और मवेशी जले जिंदा!!

देहरादून जिले के कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भंजरा के मसोटी खेड़ा गांव में देर रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई.....

भयानक आग में उजड़ा आशियाना,  बकरियां और मवेशी जले जिंदा!!
JJN News Adverties

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड ने एक परिवार की जिंदगी को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। तो वही  देहरादून जिले के कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भंजरा के मसोटी खेड़ा गांव में देर रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि यह भवन भोपालू पुत्र काडिया का था, जो पशुओं को चारा-पानी देने के बाद अपने पैतृक गांव पजोटा लौट गए थे। इसी दौरान देर रात अचानक आग भड़क उठी।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बता दे  सूचना मिलने पर मकान मालिक भोपालू भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरे भवन को अपनी चपेट में ले चुकी थी।ग्रामीणों की तत्परता से दो बैल और दो बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कई मवेशियों को बचाया नहीं जा सका।इस दर्दनाक हादसे में 8 बकरियां, एक भैंस, दो गाय और एक बछड़ा जिंदा जलकर मौत का शिकार हो गए। साथ ही घर में रखा घरेलू सामान और पशुओं का चारा भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

जानकारी के मुताबिक इस घटना से पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है, क्योंकि उनकी आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन ही था।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि देने की मांग की है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी तक भी पहुंचा दी गई है।वहीं तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है और जल्द ही प्रारंभिक रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और सहायता तय की जाएगीफिलहाल गांव में शोक का माहौल है और प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

JJN News Adverties