Latest Dehradun News : होटल कर्मचारी ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म

देहरादून से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है | जहां रविवार को घर से बिन बताए भागी एक नाबालिग किशोरी एक होटल में रह रही थी|

Latest Dehradun News : होटल कर्मचारी ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म
JJN News Adverties

देहरादून (Dehradun) से एक दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है | जहां रविवार को घर से बिन बताए भागी एक नाबालिग किशोरी (Minor Girl) एक होटल में रह रही थी| इस दौरान रात के समय होटल कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया| वहीं युवती की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को ऐक्ट (Posco Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है|
इस मामले में युवती ने बताया की उसके   पास किराये के लिए रुपए नहीं थे| ये बात उसने होटल के कर्मचारी को बताई थी| जिसपर होटल कर्मचारी ने पहले तो उसे होटल में ठहरने की इज़ाजत दे दी|

लेकिन रात के समय उसके साथ दुष्कर्म कर डाला| इस मामले में पुलिस ने बताया की उन्हे दिल्ली से एक युवती के लापता होने की जानकारी मिली थी| जिसके बाद  पुलिस नाबालिग किशोरी की तलाश में थी| इस दौरान किशोरी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश में मिली| जिसके बाद उसकी तलाश करने पर पुलिस और किशोरी के पिता को वो बस अड्डे के पास मिली और उसने पुलिस को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी| युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी का ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल करवाया| जिसके बाद पुलिस ने टिहरी गढ़वाल निवासी मान सिंह के खिलाफ पॉस्को ऐक्ट के तहत मुकदम दर्ज किया।साथ ही पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया है| और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

JJN News Adverties
JJN News Adverties