उत्तराखंड में 3 और 4 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान !

उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून समेत पूरे राज्य में 6 मार्च तक बारिश के आसार नहीं हैं, और इस बार मार्च में तापमान नए रिकॉर्ड बना सकता है।

उत्तराखंड में 3 और 4 मार्च को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान !
JJN News Adverties

उत्तर भारत के कई राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। मार्च की शुरुआत होते ही प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर मैदानी इलाकों में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

3 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 मार्च को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। यानी इन दिनों बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में होली के मौके पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे लोग त्योहार का आनंद बिना किसी बाधा के ले सकेंगे।

वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में हो रही यह बढ़ोतरी जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का परिणाम है। वहीं जनवरी और फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने के कारण भी तापमान में अधिक वृद्धि देखने को मिल रही है।

क्या मार्च बनाएगा गर्मी के नए रिकॉर्ड?

जानकारों का मानना है कि इस वर्ष मार्च का महीना गर्मी के नए रिकॉर्ड दर्ज कर सकता है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

अगर राजधानी देहरादून की बात करें तो सुबह से ही मौसम साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे प्रदेश में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

ऐसे में साफ है कि इस बार गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties