देहरादून में रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून में विजिलेंस टीम ने टेंडर भुगतान के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक जूनियर इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

देहरादून में रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई
JJN News Adverties

देहरादून में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर टेंडर कार्य के भुगतान के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने पशुलोक बैराज ऋषिकेश में एक सरकारी टेंडर का कार्य किया था, लेकिन भुगतान जारी करने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोप था कि बिना पैसे दिए फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद थाना विजिलेंस देहरादून में मुकदमा दर्ज कर विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। पूर्व नियोजित योजना के तहत टीम ने आरोपी फैसल खान को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तो वही विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी तंत्र में रिश्वतखोरी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties