उत्तराखंड की राजनीति हर पल रुख बदल रही है। नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी में जुड़ना जैसे एक खेल सा बन गया है। इसी राजनीति के खेल को खेलते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में
उत्तराखंड की राजनीति हर पल रुख बदल रही है। नेताओं का एक पार्टी छोड़ दूसरी में जुड़ना जैसे एक खेल सा बन गया है। इसी राजनीति के खेल को खेलते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस से 6 साल के निष्कासित होने के बाद आज वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य्ता ले चुके है।
देहरादून भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन कौशिक और प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी में वह भाजपा से जुड़ गए हैं।
कांग्रेस ने क्यों किया 6 साल के लिए निष्कासित ?
उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद से लगातार यह बाते कही जा रही थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते है। वही देर रात उनके भाजपा मैं शामिल होने की खबर को लेकर कांग्रेस ने उनको दरकिनार कर दिया।
अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय को टिहरी से चुनावी मैदान मैं उतारने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक भाजपा से इस सीट पर कोई उमीदवार नहीं उतारा गया है। कल नामांकन भरने के लिए आखरी दिन है तो यह देखना होगा कि भाजपा कितनी जल्दी टिहरी विधानसभा में अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।