Uttarakhand News: uttarakhand के cm pushkar singh dhami ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Uttarakhand News: uttarakhandके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(cm pushkar singh dhami) ने सभी जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों को निर्देश दिये हैं कि वे अपने जिलो और नगर क्षेत्रों में प्रमुख स्थलो पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। और ज़रूरतमंदों को कम्बल और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय atal bihari vajpayee की जयंती और सुशासन दिवस से इस काम को अभियान की तरह लिया जाए।
सीएम ने कहा कि बेघरों के सर्दी से बचाव के लिए जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कम्बल और गर्म कपड़ो का पर्याप्त प्रबंध किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और तहसीलदारो की जिम्मेदारी होगी। इस काम में आम जनता का भी सहयोग लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अस्पतालों का भी निरीक्षण करें।
कल देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने doon hospital सहित dehradun के विभिन्न स्थानों पर ज़रूरतमंदों को कम्बल वितरित किये। मुख्यमंत्री ने घंटाघर के पास स्थित रैन बसेरे और अन्य जगहों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में रुके लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों की स्थिति की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को रैन बसेरो की स्थिति में और भी सुधार किये जाने के निर्देश दिये। साथ ही शहर में जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।