लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ

आज बुधवार को राजभवन में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने उन्‍हें शपथ दिलाई.

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपथ
JJN News Adverties

देहरादून. आज बुधवार को राजभवन में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने उन्‍हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने किया। शपथ कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई कैबिनेट मंत्री समेत शासन के आला अधिकारी और सेना से जुड़े तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे.

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भारतीय सेना में 40 साल की सेवा के बाद साल 2016 में सेवानिवृत्त हो चुके है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डेप्‍युटी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एमफिल किए हैं।

JJN News Adverties
JJN News Adverties