देहरादून में GST चोरी पर बड़ा एक्शन, 64 लाख मौके पर सरेंडर

देहरादून में GST चोरी पर बड़ी कार्रवाई, टिंबर कारोबारियों पर छापेमारी में करोड़ों के फर्जी लेनदेन का खुलासा। 64 लाख रुपये मौके पर जमा, बड़े नेटवर्क की जांच जारी।

देहरादून में GST चोरी पर बड़ा एक्शन, 64 लाख मौके पर सरेंडर
JJN News Adverties

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां GST चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। टिंबर यानी लकड़ी के कारोबार से जुड़े व्यापारियों पर छापेमारी की गई, जिसमें करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक , विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। 27 अप्रैल को शुरू हुई यह छापेमारी देर रात तक चली। इसके लिए विभाग की दो टीमों को लगाया गया था, जिन्होंने व्यापारियों के दस्तावेज, बिल और लेनदेन की पूरी जांच की। तो वही जांच में सामने आया कि कुछ व्यापारी फर्जी तरीके से खरीद दिखाकर टैक्स बचाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीद कागजों में दिखाई गई, जबकि असल में ऐसा कोई लेनदेन नहीं हुआ था।

कड़ी पूछताछ के बाद व्यापारियों ने अपनी गलती मान ली। मौके पर ही दोनों फर्मों की ओर से कुल 64 लाख रुपये जमा किए गए, जिसे टैक्स की आंशिक भरपाई माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह मामला सिर्फ कुछ व्यापारियों तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है। आने वाले समय में और छापेमारी की संभावना जताई गई है। राज्य कर विभाग ने साफ कहा है कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties