उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई फर्जी रौब झाड़ता युवक पकड़ा

मसूरी में नकली पुलिस बनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा युवक गिरफ्तार। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उत्तराखंड ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई  फर्जी रौब झाड़ता युवक पकड़ा
JJN News Adverties

मसूरी में कानून का रौब दिखाने चला एक युवक खुद कानून के शिकंजे में फंस गया।
दरअसल, मसूरी में एक युवक नशे की हालत में पुलिस की वर्दी का रौब झाड़ता हुआ पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि युवक लोगों पर धौंस जमाने की कोशिश कर रहा था और खुद को पुलिस से जुड़ा हुआ बता रहा था।
ये पूरा मामला उस समय सामने आया जब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इलाके में चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर इस युवक पर पड़ी, जो संदिग्ध हालत में घूम रहा था। जब पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसकी हरकतों से शक और गहरा गया।

जांच में पता चला कि युवक नशे में था और पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल कर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि कानून का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
इस घटना के बाद पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह से वर्दी का गलत इस्तेमाल करता नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties