देहरादून में कोबरा गैंग पर बड़ा प्रहार! 20 लाख की कोकीन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। बता दे, ऑपरेशन प्रहार के तहत राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल

देहरादून में कोबरा गैंग पर बड़ा प्रहार! 20 लाख की कोकीन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
JJN News Adverties

देहरादून में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। बता दे, ऑपरेशन प्रहार के तहत राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गैंग से जुड़े तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की कोकीन बरामद की है।

वही पुलिस को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ तस्कर देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कोकीन की सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर राजपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बता दे, चेकिंग के दौरान जोहड़ी रोड के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों के कब्जे से 9.15 ग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के पास एक कार सवार आरोपी से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद की गई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूडान निवासी माइकल इक्का मेकसन, लेविकिरी वानिकी और सहारनपुर निवासी जावेद आलम के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कोकीन दिल्ली से लाई गई थी और इसे देहरादून में होने वाली पार्टियों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी कोबरा गैंग से जुड़े 13 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दून पुलिस 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties