देहरादून में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई! 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

देहरादून में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी। अलग-अलग इलाकों से 4 आरोपी गिरफ्तार, 167 ट्रेटा पैक देसी शराब बरामद, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज।

देहरादून में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई! 4 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद
JJN News Adverties

देहरादून में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। तो वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।बता दे ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से करीब 3 पेटी अवैध देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 115 ट्रेटा पैक अवैध देसी शराब बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए 52 ट्रेटा पैक अवैध देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।तो वही  सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

JJN News Adverties