MDDA ने देहरादून में अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। सहसपुर में 100 बीघा जमीन पर बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त, डालनवाला व पौंधा में कई निर्माण सील किए गए।
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दी। साथ ही कई नियम विरुद्ध निर्माणों को सील किया गया।
बता दे प्राधिकरण ने सहसपुर के जाटोवाला क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध सड़कें और अन्य ढांचे तोड़ दिए।
वहीं डालनवाला में कोरोनेशन अस्पताल के पास दो अवैध निर्माणों को सील किया गया। इसके अलावा पौंधा के फुलसैनी रोड पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाए जा रहे दो बहुमंजिला भवनों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
इतना ही नहीं MDDA ने लोगों से प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति और स्वीकृत नक्शे की जांच करने की अपील की है। इसमें प्राधिकरण का कहना है कि अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।