उत्तराखंड में मंत्रियों को मिली उनके विभागों की जिम्मेदारी, देखिए किस मंत्री को मिला कौनसा मंत्रालय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कार्मिक और अखिल भारतीय सेवाओं, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, होमगार्ड एवं अर्धसैनिक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन ,12 मंत्रालय अपने अधीन रखे हैं.

उत्तराखंड में मंत्रियों को मिली उनके विभागों की जिम्मेदारी, देखिए किस मंत्री को मिला कौनसा मंत्रालय
JJN News Adverties

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी नई कैबिनेट के विभागों का बंटवारा कर दिया है. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास कार्मिक और अखिल भारतीय सेवाओं, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, होमगार्ड एवं अर्धसैनिक कल्याण समेत तकनीकी शिक्षा और नागरिक उड्डयन जैसे मुख्य 12 मंत्रालय अपने अधीन रखे हैं.

वहीं बंशीधर भगत को सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ आवास, शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्रालय जेसे 5 विभाग दिए गए है. मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण के साथ छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग दिए गए हैं। वहीं सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना ,पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व और लोक निर्माण विभाग दिया गया है. 

मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं उद्योग रेशम विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। अरविंद पांडे को विद्यालय शिक्षा बेसिक, विद्यालय शिक्षा माध्यमिक, खेल, युवा कल्याण पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा दिया गया है। वहीं गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, और खादी एवं ग्रामोद्योग विकास दिया गए दिया गया है।

धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे विभाग दिए गए हैं। वह मंत्री रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन विभाग दिया गया है।

बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना जैसे विभाग दिए गए हैं। वहीं यातीश्वरनन्द को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग और ग्राम विकास विभाग दिया गया है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties