मई में मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए चिंता बढ़ा रहा है। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं।
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और मई महीने में ही मानसून जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं।आप को बतादे की मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को बेहद संवेदनशील बताते हुए कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है। वही मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और टिहरी समेत कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और हल्द्वानी जैसे मैदानी इलाकों में भी तेज अंधड़ और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई में इस तरह का मौसम सामान्य नहीं माना जाता। लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि फसलों और बागवानी को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वही प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।