उत्तराखंड में यहाँ नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या , जानिए आखिर क्यूँ उठाया ये कदम

रुड़की नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

उत्तराखंड में यहाँ नगर निगम कर्मचारी ने की आत्महत्या , जानिए आखिर क्यूँ उठाया ये कदम
JJN News Adverties

रुड़की नगर निगम(Roorkee Municipal Corporation) में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम(Post mortem) के लिए भिजवा दिया है। वहीं मृतक की मां की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

मंगलौर कोतवाली(Mangalore Kotwali) क्षेत्र के ग्राम तांशीपुर निवासी विमला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र योगेश रुड़की(Roorkee) नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था। उन्होंने बताया कि योगेश का रुड़की गणेशपुर निवासी राजीव त्यागी, रश्मि त्यागी, संदीप त्यागी और आर्यन त्यागी के साथ पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। आरोप है कि 18 जनवरी की दोपहर चारों आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। जब योगेश और उसकी पत्नी टीना ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी गई । शोर सुन आसपास के लोगों के जमा होने के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले।इसके बाद से योगेश काफी डर गया था और शनिवार शाम जब घर के सभी सदस्य छत पर थे तो उसने कमरे में लगे रोशनदान से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट(Kotwali in-charge inspector Pradeep Bisht) ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

JJN News Adverties
JJN News Adverties